सूरौठ में मकान की छत से गिरने पर किसान की मृत्यु


सूरौठ। कस्बा सूरौठ में शुक्रवार को तड़के मकान की छत से गिरने पर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। कस्बे में नहर के पास निवास करने वाला रमेश सैनी (60) पुत्र रेवती लाल बीती रात्रि को अपने मकान की छत पर सो रहा था। शुक्रवार को तड़के 3:30 के करीब जब वह पेशाब करने जा रहा था तो अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गया। नीचे पत्थरों पर गिरने की वजह से रमेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर परिजन रमेश को अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश सैनी खेती-बाड़ी का काम करता था तथा अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ कर गया है। मृतक रमेश सैनी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


यह भी पढ़ें :  खरीब फसल खराबा मुआवजे से वंचित किसानों ने किया प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now