राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को होगी, प्रचार वाहन रवाना


प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जिला जज ने बैनरमय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर तहसीलों के लिए रवाना किया

प्रयागराज। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों तथा तहसीलों में होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया जाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार सुबह 10:30 बजे विभिन्न सरकारी एवं निजी बैंकों के बैनरमय प्रचार वाहनों को रवाना किया गया।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज दिवाकर द्विवेदी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर तहसीलों के लिए रवाना किया।

इन प्रचार वाहनों के माध्यम से तहसील स्तर पर आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक किया गया। वाहनों में लाउड स्पीकर तथा पम्पलेट्स और पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

सुलह-समझौते से वादों के निस्तारण पर जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य सुलह और समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करना है। इसके लिए आम जनमानस तक इसकी जानकारी पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्यालय के साथ-साथ बाह्य स्थित न्यायालयों एवं तहसीलों में भी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

ये अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद

प्रचार वाहन रवाना किए जाने के अवसर पर अभय प्रताप सिंह, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज, राकेश कुमार मिश्रा, प्रथम वरिष्ठ मध्यस्थ तथा विकास गुप्ता, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सहित अन्य पैनल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:

 


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *