सिविल लाइंस में पेयजल की कमी नहीं होने देंगे – गोपाल शर्मा

Support us By Sharing

जयपुर 9 जून। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में अजमेर रोड़ स्थित मोदी नगर में विधायक गोपाल शर्मा ने बोरिंग का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पेयजल या अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस में पेयजल की कमी नहीं होने देंगे। पानी की समस्या के समाधान के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है और दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पानी की व्यवस्था में नियमित लगे हुए हैं। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आमजन के लगातार संपर्क में रहने की अपील की। क्षेत्रवासियों को उन्होंने विश्वास दिलाया कि पेयजल से जुड़ी कोई भी समस्या व्हाट्सएप करें और मिनटों में उसका समाधान कर दिया जाएगा।
वार्ड 50 में हुए इस उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने वार्ड के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जयपुर लोकसभा चुनाव में सिविल लाइंस विधानसभा के अंतर्गत भाजपा का वोट प्रतिशत वार्ड 50 में सर्वाधिक रहा। भाजपा को यहां लगभग 80 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए और यह वार्ड सिविल लाइंस विधानसभा के 24 वार्डों में पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि के लिए विधायक शर्मा एवं स्थानीय पार्षद पवन शर्मा नटराज ने बूथ अध्यक्ष सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, अजय वशिष्ठ, वीना परिहार, गोपाल कल्याणा, हिम्मत सिंह, पंकज पोद्दार, भूपेंद्र सिंह, विनय चैधरी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर भाजपा नेता रवि माथुर, श्याम नगर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश कुमावत, मंडल महामंत्री गौरव विजयवर्गीय, पार्षद प्रत्याशी सुखदेव गुप्ता, मोदी नगर विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह, मोदी नगर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पारीक, पंचशील विकास समिति के सचिव प्रकाश खंडेलवाल, संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सचिव विजय पटेल, विवेक विहार विकास समिति के अध्यक्ष कबूल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!