कर्नल बैंसला की जन्म जयंती पर पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर ने दी श्रद्धांजलि


कुशालीदर्रा शहीद स्मारक पहुंचकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित किए, शिक्षा और एकता का दिया संदेश

कुशालीदर्रा। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर ने कुशालीदर्रा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कर्नल बैंसला की प्रतिमा पर माला पहनाई और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कर्नल बैंसला के त्याग को किया याद

इस मौके पर पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने समाज के लिए बहुत त्याग किया है और समाज के भविष्य को देखते हुए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला के प्रयासों का परिणाम है कि आज समाज के युवा और छात्र सरकारी सेवाओं में जा रहे हैं।

उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।

लहसोड़ा पहुंचकर देवनारायण यात्रा को किया रवाना

कुशालीदर्रा शहीद स्मारक से रवाना होकर पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर लहसोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री देवनारायण की यात्रा के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और झंडे को रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर मान-सम्मान देने के लिए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

समाज के वरिष्ठ और युवा रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, डॉ. नीतिश गुर्जर, बद्रीलाल, रामचरण, मुकेश, देवनारायण, कैलाश सहित समाज के वरिष्ठजन और युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *