गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। तल्लीताल क्षेत्रवासियों की ओर से विगत कई वर्षों से हर वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
गणेश महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश, नैनीताल और तल्लीताल क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी के कुशल-मंगल की कामना करते हुए विघ्नों का हरण करने की विनती की।
सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया। इस दौरान तल्लीताल क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और भजनों से गूंज उठा। भक्तों की मौजूदगी और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में डूबा नजर आया।
श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
16 सितंबर को होगा भव्य भंडारा
पूर्व नगर पालिका सभासद किरण साह ने बताया कि 16 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर पुजारी बसंत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, माया साह, ममता साह, भावना रावत, रेखा वर्मा, पवन बिष्ट, शैलू उप्रेती, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, राजू बिष्ट और दीपक आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

नैनीताल, उत्तराखंड
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।