वार्ड 35 से भाजपा टिकट पर निर्विरोध जीतीं कमलेश कटारा, बुधवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी
नदबई।नदबई निकाय चुनाव में परिणाम आने के बाद अब नगर निकाय अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को कस्बे के वार्ड 35 से भाजपा टिकट पर निर्विरोध विजयी रही कमलेश कटारा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कमलेश कटारा ने वार्ड 15 से विजयी पार्षद प्रीति कुमारी को प्रस्तावक बनाते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया।
अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कटारा ने भरा नामांकन
कमलेश कटारा के नामांकन के बाद नदबई के राजनीतिक गलियारों में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी कमलेश कटारा के नाम की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।
बुधवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहने के कारण अब यह चर्चा तेज है कि भाजपा की ओर से कमलेश कटारा को ही अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा या पार्टी की ओर से कोई अन्य प्रत्याशी भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होगा।
बुधवार तीन बजे तक होगी नामांकन प्रक्रिया
गौरतलब है कि नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे।
रिटर्निंग अधिकारी सचिन यादव के अनुसार अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के तहत 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा, जबकि 18 सितंबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा और मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
22 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव
नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब नदबई में राजनीतिक समीकरणों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।