गंगापुर सिटी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने काटा केक


भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर

गंगापुर सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी की ओर से जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की।

केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिवस की बधाई

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं सफलतम राजनीतिक जीवन की परमात्मा से प्रार्थना की।

देश के विकास को लेकर जिलाध्यक्ष ने रखे विचार

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी नरूका ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 2014 से निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र विश्व पटल पर अनेक आर्थिक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं के माध्यम से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

राष्ट्रीय हित में दायित्व निभाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय हित में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान मंजू गुर्जर, सुनीता वैष्णव, गौरंती मीणा, रामसिंह खटाना, दीपक सिंघल, जमनालाल वैष्णव, दीपक सिंह नरूका, सूरजमल जाट, मनोज बंसल, शिवदयाल जोशी, कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, रामभरोसी वैष्णव, नितेश मोदी, सोमेश्वर टटवाल, रवि गोठवाल, चिरंजी लोधा, गोपाल गर्ग, गोविंद पाराशर, अरविंद गोयल, विजय बोहरा, करण लोधा, विष्णु ट्रांसपोर्ट, नानक गोयल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *