गंगापुर सिटी में शिक्षक संघ सियाराम की बैठक, सम्मेलन की तैयारियां पूरी


18 सितंबर को सैनी मैरिज होम में होगा दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, शिक्षकों की समस्याओं पर होगी चर्चा

गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों की बैठक 17 सितंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री कार्यालय सालोदा, गंगापुर सिटी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता एवं सुरेश चंद शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई।

शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

बैठक में सैनी मैरिज होम, मिर्जापुर गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), सवाई माधोपुर तथा देव लाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), सवाई माधोपुर होंगे।

ये अधिकारी एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी रहेंगे विशिष्ट अतिथि

सम्मेलन में हनुमान मुक्त, मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, गंगापुर सिटी, प्रतिभा मीणा, मुख्य ब्लॉक प्रमुख शिक्षा अधिकारी, बामनवास, ब्रह्म सिंह गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गंगापुर सिटी, कपिल शर्मा, प्रधानाचार्य राउमावि रेती, विजय सिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य गंगापुर सिटी, मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य राउमावि अमरगढ़, सोहन लाल कोली, राउमावि बरनाला तथा ओमप्रकाश बैरवा, प्रधानाचार्य राउमावि मालियों की चौकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

शिक्षकों और शिक्षार्थियों की समस्याओं पर होगी चर्चा

बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी एवं उपशाखाओं के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।

महेश जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिला सवाई माधोपुर के सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शैक्षिक सम्मेलन में उपस्थित होने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षार्थियों की समस्याओं एवं विद्यालयों की मूलभूत भौतिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इन समस्याओं के निदान के लिए सरकार से चर्चा कर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षक संघ को मजबूत बनाने का किया आह्वान

महेश जैन ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के अनुसार संगठन शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की मांगों को विभिन्न सरकारों के समक्ष उठाता रहा है और समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करता है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से शिक्षक संघ (सियाराम) को मजबूत बनाने के लिए शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

बैठक में सत्य प्रकाश गर्ग, हनुमान प्रसाद शर्मा, मोहिद खान, नरेश सिसोदिया, चंद्र प्रकाश गर्ग, रघुवीर जाटव, गोपाल लाल गुप्ता सहित शिक्षक एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *