सचिवालय कर्मचारी संघ की भरतपुर की नेहा शर्मा बनी उपाध्यक्ष


भरतपुर|भरतपुर की नेहा शर्मा को राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर परिवारजनों एवं शहर वासियों ने खुशी जताई है। जयपुर के शासन सचिवालय परिसर में गुरुवार को राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व मुख्य सचिव सुधांशु पंत की उपस्थिति में जवाहर नगर निवासी नेहा शर्मा को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई तथा उनका माला पहनकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा व उपाध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के कल्याण व हित के लिए कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।


यह भी पढ़ें :  भीलवाड़ा एसपी ने की अनुठी पहल, पुलिस लाइन में पहली बार आयोजित हुई पुलिस की दीपावली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now