शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की जानकारी ली

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर|राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन व्यास के सवाई माधोपुर आगमन पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा माला, साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन व्यास ने सवाई माधोपुर जिले में संघ के सदस्यता अभियान व संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सवाई माधोपुर जिले के समस्त ब्लॉकों में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संघ को मजबूती देने व शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर निस्तारण करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजेंद्र वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, ओमप्रकाश गुर्जर आदि पदाधिकारी मौजूद थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!