विफा ने किए तहसील युवा अध्यक्ष मनोनीत


बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष गौरव शुक्ला ने गुरुवार को विभिन्न तहसील पदाधिकारियों के नियुक्ति की घोषणा की है। युवा प्रकोष्ठ बांसवाड़ा नगर अध्यक्ष पद पर विकल्प त्रिवेदी को नियुक्त किया है। इसी तरह बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष लोकेश दवे(सुंदनपुर), गढ़ी तहसील अध्यक्ष प्रशांत व्यास (पालोदा), बागीदौरा तहसील अध्यक्ष पद पर बड़ोदिया निवासी निलेश ठाकुर को नियुक्त किया है।

उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री जितेंद्र पंड्या ने देते हुवे बताया कि युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव शुक्ला ने उक्त नियुक्ति प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रज्ञेश पंड्या एवम जिला अध्यक्ष ललित कुमार जोशी की सहमति और विचार विमर्श कर की गई है।


यह भी पढ़ें :  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई 133वीं जयंती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now