Prayagraj : महिला मोर्चा का घर-घर सम्पर्क और जागरूकता अभियान जीत मे निभाएगी अहम भूमिका-सविता मिश्रा


भाजपा महिला मोर्चा यमुनानगर की जिला कार्यसमिति नैनी मे हुई सम्पन्न

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा की अध्यक्षता मे जिला कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को वीसी कम्पनी नैनी के सामने जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि ने दीप प्रज्वलित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यार्पण करते हुए वन्देमातरम् गायन के साथ कार्यसमिति का शुभारभं किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा महिला मोर्चा का घर-घर सम्पर्क, महिलाओ को जागरूक कर सरकार की योजनाओ की जानकारी देकर 2024 मे भाजपा के पुनः जीत दिलाने का कार्य करेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्धारा आधी आबादी महिलाओ के सशक्तिकरण, भागीदारी,सुरक्षा,विकास का कार्य जो विगत 9 वर्षो के कार्यकाल मे किया उसके प्रति आभार जताते हुए आगामी 2024 के चुनाव पर विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए जीत की रूप रेखा तैयार की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने यमुनापार महिला मोर्चा की सक्रियता प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र मे एतिहासिक रूप से कमल खिलाकर पुनः मोदी सरकार बनाएगी। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला मोर्चा ने यमुनापार के सभी विधानसभा लाभार्थी संपर्क की योजना बनाते हुए 1 जून से 20 जून तक के कार्यों को सूची बद्ध कर घर-घर जमीन पर अभियान चलाऐगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गीता सिंह ने किया । इस अवसर पर महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा ने सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए उतरी 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स

R. D. Diwedi


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now