नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता ने पदभार संभाला, ढोल-नगाड़ों के बीच निकले विजयी जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
डीग। बुधवार को नगर परिषद डीग के नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने से पहले पंडित जीतेन्द्र पाराशर एवं मुकेश भारद्वाज ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सभापति ने औपचारिक रूप से नगर परिषद की जिम्मेदारी संभाली।
ढोल-नगाड़ों के बीच निकला विजयी जुलूस
पदभार ग्रहण करने के बाद शाम 4 बजे डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल की अगुवाई में शहर में विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस लक्ष्मण मंदिर से शुरू होकर घंटा घर, लोहा मंडी, गोवर्धन गेट, किला गेट, पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर और पुरानी अनाज मंडी होते हुए आगे बढ़ा।
जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। शहर के विभिन्न स्थानों पर डीगवासियों ने स्वागत द्वार बनाए और विधायक डॉ. शैलेष सिंह एवं नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता का स्वागत किया।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में डीगवासियों ने विधायक एवं नवनिर्वाचित सभापति को चांदी का मुकुट, माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान शहर में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विकास और समस्याओं के समाधान पर जोर
इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि डीग के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ गुप्ता, खेमचंद कोली, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, सभासद बबलू सौनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खण्डेलवाल, पूर्व पार्षद सोमनाथ गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राहुल बजाज, दुष्यंत परमार, दाऊ दयाल नसवारिया और मुकुल चन्देल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।