Prayagraj : परिवार का इकलौता बारिश यमुना नदी में डूबा बुझ गया घर का चिराग


परिवार का इकलौता बारिश यमुना नदी में डूबा बुझ गया घर का चिराग

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर के थाना लालापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरी तरहार का है पूरा मामला जहां आज सुबह छोटू पाण्डे/ मनोज पाण्डेय निवासी लाला का पुरवा शंकरगढ़ जो अपने ननिहाल त्रिवेणी प्रसाद तिवारी के यहां आया हुआ था।आज वह यमुना नहाने के लिए गया जो नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा वहां खड़े कुछ लोगों ने देखा तो बचाने के लिए आवाज लगाई जब तक लोग आये वह यमुना नदी में डूब चुका था। गोताखोरों के घंटों मशक्कत खोजबीन के बाद छोटू पाण्डे का शव मिला। ननिहाल के लोग उसे शंकरगढ़ के सावित्री हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ले गये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर का यह अकेला चिराग आज बुझ गया जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अभी कुछ दिन पहले ही नौढिहा घाट पर स्नान करने गई दो लड़कियां डूब गई थी और आज यह दूसरी घटना सेमरी घाट पर हो गई।जो लोगों में चर्चा का विषय बन गया। यमुना नदी में निरंतर बढ़ रही खनन की गहराई को ग्रामीण भी नहीं समझ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  सड़क पर पानी नहीं पानी में सड़क ढूंढिए साहब

R. D. Diwedi


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now