कल्याण धाम नौगामा और गुरु आश्रम छींच में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरु दीक्षा लेने उमड़ी भीड़

Support us By Sharing

कुशलगढ| छींच स्थित गुरु आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आज दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में सर्वप्रथम ठाकुर जी का महाभिषेक किया गया, श्री गुरु आश्रम में सवेरे से ही अनंत विभूषित हरिहरस्वरूप दास जी महाराज की चरण पादुका पूजन एवं संत सच्चिदानंद जी महाराज की चरण पादुका पूजन, परमहंस दास जी महाराज के चरण पूजन के बाद गौभक्त संत रघुबीर दास महाराज ने अपने गुरु घनश्याम दास जी के चरण पूजन किया तत्पश्चात महाप्रसादी आयोजन दिनभर चलता रहा। सभी श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र दीक्षा,कंठी माला संस्कार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन गुरु आश्रम परिसर में रखा गया। महंत घनश्यामदास महाराज ने गुरु पूर्णिमा के पर्व पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। जिनकी अनेक समुद्र जितनी स्याही से महिमा लिखी जाए तब भी उनकी सम्पूर्ण महिमा किसी से नहीं लिखी जा सकती है। गुरु को भगवान से भी अधिक सम्मान का पात्र माना गया है। इस मौके पर मेवाड़, वागड़, गुजरात, मध्यप्रदेश एवम छींच के आसपास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओ ने महंत घनश्याम दास महाराज का गुरु पूजन किया। आए हुए श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।कल्याण गातरोड़ धाम नौगामा में भी भक्तो ने महंत सूर्यवीर सिंह चौहान पाद प्रक्षालन कर गुरु पूजन किया। मंदिर में पूजा अर्चना की गई और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, गिरीश केमकर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र जैन, सुभाष द्विवेदी, धवल उपाध्याय ने सहयोग किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!