अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने आईपीएस की बहाली एवं हाथरस जिला अध्यक्ष के हत्यारोपियों के गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


प्रयागराज। सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मण्डल प्रयागराज द्वारा ब्राह्मण समाज के शुभ चिंतक आई पी एस पंडित जुगुल किशोर तिवारी के निलंबन वापस लेने व उन्हें तत्काल ससम्मान बहाल करने तथा जिला हाथरस के जिला अध्यक्ष पंडित योगेश कुमार उपाध्याय के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला अधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन दिया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विधिः प्रकोष्ठ पंडित ब्रिजेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट प्रदेश संयोजक पंडित सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष पंडित जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव अरूण कुमार मिश्रा, परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी, पंडित विश्वनाथ पाण्डेय, पंडित राजेश पाण्डेय एडवोकेट, पंडित कुन्ज बिहारी पाण्डेय, पंडित हनुमान प्रसाद तिवारी जिला संयोजक, पंडित सन्दीप मिश्रा, पंडित दीपक मिश्रा, पंडित अखिलेश पाण्डेय, पंडित ब्रिजेन्द्र पाठक, पंडित उमा रमण तिवारी पंडित सुनील कुमार तिवारी आदि तमाम संख्या में अधिवक्ता गण एवं सामाजिक विप्र बन्धु उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now