गोल्डन वैव ने मनाया सावन महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित


भीलवाडा। गोल्डन वैव महिला मंडल द्वारा हरणी महादेव रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में सावन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। गोल्डन वैव की अध्यक्ष इन्द्रा सोनी ने बताया की इस दौरान एक मिनट गेम, अन्त्याक्षरी व सावन महोत्सव परिधान को लेकर भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय रहने वाली सदस्याओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। प्रियंका सोनी व दीपीका सोनी पारंपरिक परिधान में प्रथम रही, जबकी अन्त्याक्षरी में चंदा सोनी ने बाजी मारी। एक मिनट गेम में पायल सोनी व सीमा सोनी प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को पुरस्कृत किया गया। इससे पुर्व अध्यक्ष सोनी द्वारा सभी सदस्याओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में निशा टांक, नीलम डसाणिया, कविता सोनालिया, पदमा बुवाल, पुष्पा बेवाल, सुधा सोनीवाल, भारती भरावा, ज्योति आर्य, विद्या सोनी, हीरा भरावा, कोशल्या जंगवाल, प्राची, प्रियंका सोनी मोजुद रही।


यह भी पढ़ें :  राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी, डीड राइटरों व स्टाम्प वेंडरो ने भी दिया समर्थन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now