डीग जिला परिषद के 29 वार्ड और पांचों पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों व प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हुई।

डीग। आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद के 29 वार्ड और पांचों पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण बुधवार को तय किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार डीग में जिला परिषद वार्ड सदस्य, पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार हुई प्रक्रिया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की पांचों पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्यों एवं पांचों पंचायत समितियों के पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई है।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षण

जिला परिषद के कुल 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 16 एवं 08 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 22 एवं 14 आरक्षित किए गए।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 07, 12 एवं 25 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 23, 18 एवं 01 आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 09, 05, 26, 24, 21, 20, 10, 19, 06 एवं 28 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 03, 11, 29, 04, 15, 27, 13, 02 एवं 17 आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति प्रधान पदों का आरक्षण

पंचायत समिति प्रधान के पदों में कुम्हेर को अनुसूचित जाति, डीग एवं कामां को सामान्य, पहाड़ी को सामान्य महिला तथा बृजनगर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

पंचायत समिति पहाड़ी के 29 वार्डों का आरक्षण

पंचायत समिति पहाड़ी के 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 14 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 05 आरक्षित किया गया।

ओबीसी के लिए वार्ड 15, 27 एवं 01 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 20, 13 एवं 12 आरक्षित किए गए।

सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 17, 24, 10, 23, 02, 16, 03, 26, 22 एवं 28 तथा सामान्य वर्ग में वार्ड 09, 18, 07, 06, 08, 04, 29, 21, 11, 19 एवं 25 आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति कामां के 25 वार्ड

कामां पंचायत समिति के 25 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 19 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 20 आरक्षित किया गया।

ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 15, 16 एवं 17 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 25 एवं 08 आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग में वार्ड 18, 22, 21, 12, 05, 24, 23, 11 एवं 04 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 10, 03, 13, 07, 02, 09, 06, 14 एवं 01 आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति डीग के 27 वार्ड

डीग पंचायत समिति के कुल 27 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 24, 23 एवं 05 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 18 एवं 16 आरक्षित किए गए।

ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 04, 25 एवं 08 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 19 एवं 03 आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग में वार्ड 09, 15, 02, 11, 13, 21, 07 एवं 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 26, 14, 17, 20, 27, 06, 01, 10 एवं 22 आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति कुम्हेर के 27 वार्ड

कुम्हेर पंचायत समिति के 27 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 04, 13 एवं 08 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 09, 12 एवं 14 आरक्षित किए गए।

ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 05, 06 एवं 22 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 19 एवं 20 आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 02 आरक्षित किया गया।

सामान्य वर्ग में वार्ड 16, 27, 11, 24, 03, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 25, 23, 15, 07, 26, 17, 10 एवं 01 आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति बृजनगर के 29 वार्ड

बृजनगर पंचायत समिति के 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 02 एवं 18 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 08 एवं 10 आरक्षित किए गए।

अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 03 आरक्षित किया गया। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 06, 09 एवं 25 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 16, 21 एवं 24 आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग में वार्ड 13, 23, 11, 17, 04, 19, 27, 12 एवं 15 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 01, 29, 05, 26, 07, 20, 22, 14 एवं 28 आरक्षित किए गए।

आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियों के विभिन्न पदों एवं वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *