जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत, 8 जुलाई को आरोपियों ने की महिला से मारपीट

Support us By Sharing

मारपीट से घायल महिला की उपचार दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों का राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास, समझाइस के बाद भी देर रात तक नही हुआ दाहसंस्कार

पीडी शर्मा/नदबई। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव भरकऊ में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के मामलें में देर रात घायल महिला की जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साएं मृतक महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर समझाइस कर जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो 8 जुलाई को आपसी विवाद होने पर राजवीर सिंह पुत्र डूंगर व यशवंत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने मृतक महिला कृमा जाटव पत्नी रमेश जाटव से मारपीट की। बाद में परिजनों ने घायल महिला को नदबई उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होने पर महिला को पहले भरतपुर व बाद में जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में रैफर कर दिया। जहां देर रात उपचार दौरान महिला की मौत हो गई। इससे पहले मृतक महिला ने दोनों आरोपी राजवीर सिंह पुत्र डूंगर व यशवंत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बाद में महिला की मौत होने की सूचना पर लखनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जाम लगाने का प्रयास, अधिकारियों ने की समझाइस:- एसएमएस चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला के परिजनों ने शव को जिला एसपी कार्यालय पर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस प्रशासन ने परिजनों को लुलहारा बस स्टेण्ड़ के समीप रोक लिया। जिसके चलते परिजनों ने राजमार्ग पर जाग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर उच्चैन एडीशनल एसपी रामकल्याण मीना, एडीशन एसपी मुख्यालय अनिल कायल व नदबई पुलिस सीओ पूनम भरगढ़ ने मौके पर पहुंच परिजनों से समझाइस की। करीब एक घण्टा मशक्कत के बाद परिजन शव को गांव भरकऊ ले गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला के शव का दाहसंस्कार नही हुआ।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!