चंद्रभान अंधाना को युग निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर किया मनोनीत


बयाना|बयाना निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की यूथ विंग के सक्रिय सदस्य चंद्रभान अधाना को युग निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिंह व राष्ट्रीय सचिव कपिल गुर्जर की ओर से किया गया है। चंद्रभान अंधाना पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। अधाना ने बताया कि जल्द ही प्रदेश भर के जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिये पूरे प्रदेश का दौरा किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर गुर्जर समाज के युवाओं व पंचायती राज जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भी आभार जताया है।


यह भी पढ़ें :  कुशलगढ़ नगर के रेफरल अस्पताल को यथावत रखने के निर्देश दिए सीएमएचओ बांसवाड़ा ने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now