महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा


नदबई|लखनपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला से जबरन दुष्कर्म करने के मामलें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीडित महिला अपने घर में अकेली कार्य कर रही। इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्र निवासी ईश्वर कुशवाह ने घर में घुसकर पीडित महिला से दुष्कर्म किया। वही, धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीडित महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच पडताल कर अस्तल चौराहे से आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में शिनाक्त होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें :  टीएसपी क्षेत्र के ओबीसी वर्ग में आने वाले समाजों को ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान ने जारी की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now