जटवाड़ा का छैल बिहारी शर्मा प्रदेश स्तर पर हुआ सम्मानित


सूरौठ। गांव जटवाड़ा निवासी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक छैल बिहारी शर्मा को जयपुर में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।जेएलएन मार्ग स्थित सिचाई भवन में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अभियंता रवि सोलंकी और मुख्य अभियंता डीआर मीणा ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम में कार्यरत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक छैल बिहारी शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया है।


यह भी पढ़ें :  प्राचार्य संग चाय पर मतचर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now