19 अगस्त को रक्षाबंधन पर दोपहर तक रहेगा भद्रा का साया जानिए कब है रक्षाबंधन का मुहूर्त

Support us By Sharing

प्रयागराज। रक्षाबंधन का त्योहार जो भाई बहन के बीच के बंधन के सम्मान का प्रतीक है। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन भाई की सलामती के लिए उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। वही भाई अपनी प्यारी बहना की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन 19 अगस्त सोमवार 2024 को मनाया जा रहा है। लेकिन इसी दिन पंचक और भद्रा काल भी पड़ रहा है इसलिए रक्षाबंधन की तारीख और मुहूर्त को लेकर लोग बड़े असमंजस में हैं। आईए जानते हैं रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर सुबह से ही भद्रा काल का साया रहेगा। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सुबह 5:53 बजे से आरंभ हो जाएगा जो दोपहर 1:32 बजे पर समाप्त होगी। इसलिए दोपहर 1:32 बजे के बाद ही बहन के द्वारा भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधन शुभ माना जाएगा। भद्रा का अंत समय दोपहर 1:32 बजे है। भद्रा का अंतिम काल सुबह 9:51 से सुबह 10:53 बजे तक है। इसके बाद भद्रा का मुख काल सुबह 10:53 से दोपहर 12:37 बजे तक है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को सुबह 3:04 बजे शुरू होगी और उसी दिन रात 11: 55 बजे समाप्त होगी। इसलिए रक्षाबंधन 19 अगस्त सोमवार को दोपहर बाद 1:32 बजे से रात्रि 9:07 तक मनाया जाएगा। पंचक हर महीने के 5 दिन होते हैं जब कई शुभ कार्यों को टाला जाता है। अगस्त में पंचक श्रावण मास की पूर्णिमा को 19 तारीख को शाम 7:01 बजे शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा। क्योंकि यह पंचक सोमवार को शुरू हो रहा है इस कारण यह राज पंचक होगा जिससे बिना किसी दोष के शुभ काम किया जा सकेंगे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!