Bharatpur : दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार


दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

बयाना 10 जून। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति के खिलाफ महिला ने घरेलू महिला हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी पति वैर थाना क्षेत्र के गांव त्योहारी निवासी अजीत सिंह हैं।
SI रामदीन शर्मा ने बताया कि बयाना कस्बे के लाल दरवाजा निवासी महिला बृजभारती ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में त्योहारी निवासी अजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिससे तंग आकर उसने कुछ महीने पहले घरेलू महिला हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

P. D. Sharma


यह भी पढ़ें :  भगवान शंकर का स्वरूप कल्याण कारक है - पंडित मुरारी लाल पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now