भाजपा की सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला 24 अगस्त को


जिला कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण

प्रयागराज। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन सदस्यता अभियान 2024 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 01 सितंबर 2024 को होने जा रहा है। इसके निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनापार द्वारा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण हेतु शनिवार को दोपहर 12 बजें भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित होंगी। जिसके मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार शुशील त्रिपाठी रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यशाला में लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायकगण, विधानसभा प्रत्याशी 2022, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा, जिले में निवास कर रहे प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री द्वय, मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं महामंत्री द्वय, मण्डल प्रभारी भाजपा, विभाग व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत चेयरमैन, निगम बोर्ड एवं आयोग के सदस्य, सहकारी संघ , सदस्यता अभियान मण्डल टोली की अपेक्षित श्रेणी भाग लेंगी। इसके बाद मंडलों में कार्यशाला आयोजित होंगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now