ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ऋण योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और विभिन्न ऋणपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान मंडलायुक्त ने रेखा, सुमन, सत्येंद्र सहित अन्य लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए।
ऋण योजनाओं में अनावश्यक आवेदन निरस्त न करने के निर्देश
ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से आवेदन निरस्त न किए जाएं। जिन आवेदनों में कमियां हों, उन्हीं पर आपत्ति लगाई जाए और लाभार्थी एवं संबंधित उद्योग को कमियों की स्पष्ट जानकारी देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरणों पर सख्ती
निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने यूपीसीडा और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नैनी क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित प्रकरण को निस्तारित कर दिया गया।
कैपिटल सब्सिडी और एनपीए नोटिस के मामले पर निर्देश
बैठक में एक निजी फर्म की ओर से बैंक द्वारा कैपिटल सब्सिडी जारी न किए जाने तथा एक शॉपिंग मॉल को एनपीए घोषित किए जाने संबंधी नोटिस का प्रकरण भी रखा गया।
मामले में फर्म को पीडीए से आवश्यक नक्शा स्वीकृत कराकर बैंक में जमा करने के निर्देश दिए गए। वहीं बैंक को प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा गया।
इसके अलावा एमएनएनआईटी से संबंधित सर्विस टैक्स के प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिए जाने पर सहमति बनी।
उद्यमी और अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया, मंडल के सभी उपायुक्त उद्योग, एलडीएम सहित विभिन्न उद्यमी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।