घूरपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 25 भारी वाहनों का चालान


105 भारी वाहनों की जांच, 25 के चालान और 80 को हटवाया, नो-एंट्री व अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्ती

प्रयागराज। यमुनानगर जोन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना घूरपुर पुलिस ने सोमवार को रीवा हाईवे और क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-एंट्री में प्रवेश करने और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह अभियान पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और अपर पुलिस उपायुक्त विजय आनंद के निर्देश तथा एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

105 भारी वाहनों की हुई चेकिंग

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घूरपुर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और रीवा हाईवे पर वाहनों की जांच की। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 105 भारी वाहनों को चेक किया गया।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 25 वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 80 वाहनों को हिदायत देकर मौके से हटवाया गया।

अवैध पार्किंग पर कसी नकेल

पुलिस की कार्रवाई से रीवा हाईवे पर अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली। अभियान के दौरान नो-एंट्री और सड़क किनारे भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर विशेष निगरानी रखी गई।

थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नो-एंट्री का उल्लंघन और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल

अभियान में उपनिरीक्षक आशुतोष विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक विशाल चौहान, उपनिरीक्षक दिवाकर खरवार, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल अनरजीत, कांस्टेबल शिव प्रताप और महिला कांस्टेबल साक्षी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *