सर्व समाज के विकास प्रकल्पों का निर्णय

Support us By Sharing

आंजना में 100 गांवों के विप्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे

आंजना| विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की जिला आमसभा में सर्व समाज के विकास के प्रकल्प आयोजित करने का निर्णय किया गया। जिले के 100 गांवों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुए मंथन में नियमित कार्यक्रमों के साथ नवीन गतिविधियों के प्रस्ताव भी पारित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी ने अखण्ड अन्नक्षेत्र, सामूहिक यग्योपवित, युवक युवती परिचय सम्मेलन,रक्तदान शिविर,जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता,जागरूकता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। आंजना के राउमावि परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित कुमार जोशी ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक तहसील,ब्लॉक व इकाई को मजबूत करने का आह्वान किया। आरम्भ में अतिथियों ने भगवान परशुराम का पूजन व दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद ईश वन्दना के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। आयोजन संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल पण्डया ने स्वागत उदबोधन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश भट्ट, राजेन्द्र उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्ति आचार्य, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज भट्ट, नगर अध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव, प्रदेश सचिव नवनीत त्रिवेदी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष खुशलता भट्ट, प्रदेश सचिव पुष्पा भट्ट, प्रज्ञेश पण्डया, युवा प्रकोष्ठ के दीपक जोशी, रुद्रेश्वर पण्डया, कैलाश पारिख, शशिकान्त शर्मा, विनोद उपाध्याय, के के शुक्ला रहे। अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत पंकज पुरोहित, रीगल मेहता,दिलीप जोशी,मेहुल पण्डया, शैलेश उपाध्याय,यश उपाध्याय,पीयूष पण्डया,हेमेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक जयंतीलाल उपाध्याय,रविन्द्र उपाध्याय,लक्ष्मीदत्त उपाध्याय,गौरीशंकर शर्मा,नंदलाल साकरिया ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विनोद पानेरी ने किया। आभार वासुदेव मेहता ने व्यक्त किया। शांति पाठ नवनीत त्रिवेदी एवं मनोहर जोशी ने किया।

नित्य पण्डया का किया बहुमान
राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 19 वर्ष में चयन पर आंजना निवासी नित्य पण्डया का विप्र फाउंडेशन की आमसभा में बहुमान किया गया। उनके पिता जितेन्द्र पण्डया ने उनका सम्मान प्राप्त किया। अतिथियों ने उपरणा ओढाकर और परशुरामजी की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अभ्यास और लगन की आवश्यकता होती है। टेस्ट मैच में नित्य के चयन पर उन्होंने कहा कि बड़ोदा में रहते हुए साधना की है। ये जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद पानेरी ने दी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!