भूप्रेमी किसान संघर्ष मंच के नेतृत्व में महावीर पार्क में धरना, कुछ किसान अनशन पर बैठेंगे, प्रशासन को सौंपे जाएंगे साक्ष्य
सवाई माधोपुर। जिले में खाद की किल्लत, कालाबाजारी और किसानों से मनमानी तरीके से अधिक राशि वसूली के विरोध में भूप्रेमी किसान संघर्ष मंच के नेतृत्व में 1 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जाएगा।
मंच के कार्यकर्ता और जागरूक किसान सुबह 11 बजे महावीर पार्क में एकत्रित होंगे। यहां किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान कुछ किसान अनशन पर भी बैठेंगे।
खाद की कालाबाजारी और मनमानी वसूली का विरोध
भूप्रेमी किसान संघर्ष मंच की ओर से खाद डीलरों द्वारा कथित तौर पर मनमानी तरीके से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को लेकर संबंधित डीलरों की सूची तैयार की गई है।
मंच की ओर से इन शिकायतों से जुड़े उपलब्ध साक्ष्य जिला प्रशासन को सौंपे जाएंगे। साथ ही पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।
किसानों ने रखी चार प्रमुख मांगें
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से प्रमुख रूप से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, मनमानी वसूली बंद करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी।
किसान संघर्ष मंच का कहना है कि खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित होने से किसानों को निर्धारित दर पर खाद मिल सकेगी।
महावीर पार्क में जुटेंगे किसान
1 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए मंच के कार्यकर्ताओं और जागरूक किसानों से सुबह 11 बजे महावीर पार्क पहुंचने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में खाद से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा जाएगा और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।