वार्ड 30 में सभापति कृष्ण कुमार गोयल कुबेर का माला-साफा पहनाकर स्वागत


जनसंपर्क के दौरान सभापति और पार्षद गोपाल मित्तल का अभिनंदन, कृष्ण कुमार गोयल ने जनता के साथ विकास का विजन साझा किया

गंगापुर सिटी। नव निर्वाचित नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ और पार्षद गोपाल मित्तल ने मंगलवार रात करीब 8 बजे वार्ड नंबर 30 में जनसंपर्क किया। इस दौरान अंकित मेडिकल एजेंसी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दोनों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

सभापति और पार्षद का किया अभिनंदन

जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम रावत, समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल, ब्रह्मानंद गुप्ता, रवि गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ और पार्षद गोपाल मित्तल का माला व साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

इस दौरान कांग्रेस बोर्ड के गठन और जीत पर दोनों को बधाई दी गई तथा मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया।

जनता के साथ विकास का विजन लेकर आगे बढ़ने की बात

स्वागत के दौरान सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ ने कहा कि नगर परिषद गंगापुर सिटी के विकास के लिए आम जनता को साथ लेकर विजन के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर नगर परिषद के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।

वार्डवासियों सहित ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सत्तू हल्दिया, दिलीप पितन्नी, प्रोफेसर लक्ष्मण गुप्ता सहित वार्ड नंबर 30 और 33 के वार्डवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *