नांगरमल तिवाड़ी को मिला प्रदेशस्तरीय द्रोणाचार्य सम्मान पुरस्कार


सूरौठ। गांव बमनपुरा निवासी नांगर मल तिवाड़ी को राज्य सरकार ने प्रदेशस्तरीय द्रोणाचार्य सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया है। जयपुर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रधानाचार्य नांगरमल तिवाड़ी को द्रोणाचार्य सम्मान शील्ड एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। तिवाड़ी को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने पर दिया गया है। तिवाड़ी को प्रदेशस्तरीय द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे जाने पर करौली जिले के लोगों ने हर्ष जताया है


यह भी पढ़ें :  जयपुर में पीएम मोदी ने फूंका बिगुल; गहलोत सरकार को हटाएंगे, भाजपा को वापस लाएंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now