अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन और नारी शक्ति का सम्मान


डीग के वार्ड 8 में सम्मान समारोह, वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और नारी शक्ति के योगदान को किया गया सम्मानित

डीग। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर 8 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके अनुभव और सामाजिक योगदान को नमन किया गया।

सभासद वर्षा शर्मा का किया सम्मान

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने वार्ड-8 से निर्वाचित सभासद श्रीमती वर्षा शर्मा पत्नी कुलदीप शर्मा का उनके निवास पर सम्मान किया। उन्हें शाल, दुपट्टा, माला, साफा एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की गई।

इस अवसर पर परिवार के बालमुकुंद शर्मा, प्रेमचंद आचार्य, धर्मवीर शर्मा पूर्व पार्षद, नीरज कुमार शर्मा एवं श्रीमती सुनीता शर्मा का भी साफा, दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वरिष्ठ नागरिक रामदयाल सेन सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री रामदयाल सेन को भी साफा, दुपट्टा एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अनुभवों से सीख लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्रीमती ममता अग्रवाल, मुकेश सिंह राजपूत, निदेशक पुष्पांजलि सीनियर विद्यालय, राहुल देव शर्मा, बृजकिशोर गुप्ता, सरला गर्ग, रत्नेश, नीरज, आयुष, मयंक, ध्रुव, मोक्ष गुप्ता एवं मोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुकेश राजपूत ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजपूत ने किया। वहीं बालमुकुंद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *