सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, नई कार्यकारिणी का विस्तार कर समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प
टोंक-देवली। अखिल भारतीय नारायणी धाम मंदिर ट्रस्ट, विकास एवं प्रबंध समिति, गोला का बास, टहला, तहसील राजगढ़, जिला अलवर से संबद्ध सैन समाज संगठन को मजबूत करने की दिशा में देवली तहसील में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद करेल एवं दुर्गालाल करेडा तथा प्रदेश कार्यकारिणी की अनुमति और टोंक जिला अध्यक्ष श्याम दाखिया की सहमति से कैलाश चंद्र सेन, धुवाला (देवली) को सर्वसम्मति से देवली तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नई तहसील कार्यकारिणी का विस्तार
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद कैलाश चंद्र सेन ने देवली तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें लोकेश सेन देवली को संरक्षक, महावीर सेन नासिरदा एवं नारायण दौलता को उपाध्यक्ष, कुलदीप सेन देवली को महामंत्री तथा दिनेश सेन देवली को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
वहीं सत्येंद्र सेन चांदली की झोपड़ियां एवं परवीन सेन पनवाड़ को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।
समाज की एकजुटता पर रहेगा जोर
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद्र सेन ने कहा कि समाज को एकजुट रखते हुए आपसी समन्वय और भाईचारे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को साथ लेकर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक भाई-बहन के साथ विचार-विमर्श कर आपसी सहमति से ही समाज हित में निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।