श्रीराम प्लाजा में माला और साफा पहनाकर किया सम्मान, सभापति अर्पित गुप्ता ने मिलकर नगर परिषद के विकास का दिया भरोसा
डीग। डीग नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता, उपसभापति प्रदीप शर्मा बंटू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित सभासदों का गुरुवार को स्वागत एवं सम्मान किया गया।
लोहा मंडी डीग स्थित श्रीराम प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, भाजपा पदाधिकारियों और सभासदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजेश चन्सौरिया और अंकित चन्सौरिया के नेतृत्व में किया गया।
नवनिर्वाचित सभापति सहित पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमर नाथ गुप्ता, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, राजेंद्र खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट, श्याम ठाकुर, देवों गुर्जर, इंदर सिंह नेता, भावना गांधी, अर्चना कराड़, प्रीति गर्ग सहित समस्त नवनिर्वाचित सभासदों एवं भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मिलकर नगर परिषद के विकास का दिया भरोसा
स्वागत एवं सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज लोगों की ओर से जो मान-सम्मान दिया गया है, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। सभापति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नगर परिषद क्षेत्र के विकास में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।