उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Support us By Sharing

लालसोट 11 जून। संस्कृत महाविद्यालय लालसोट में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में पंचायत समिति लालसोट से संस्कृत महाविद्यालय तक शान्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली को तहसीलदार लालसोट मदनलाल मीना, सीमा घुनावत तहसीलदार निर्झरना व विकास अधिकारी लालसोट राजाराम मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीना, चेयरमैन रक्षा मिश्रा व दीपक पुरोहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालसोट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामकिशोर मीना मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा, विनोद नोनिहाल ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी लालसोट, विमल जैमन प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति लालसोट, मदन पारीक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट, प्रकाश शर्मा नगर पालिका लालसोट व राजीव गांधी युवा मित्र बृजमोहन शर्मा, विकास शर्मा रहे। वक्ताओं ने गांधी दर्शन, महात्मा गांधी की जीवनी और विचारधारा तथा स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में गांधी के योगदान के बारे में विचार व्यक्त किये।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने गांधी दर्शन पर प्रतिभागियों को संबोधित किया साथ ही राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी व लोगों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया। प्रतिभागियों को चिकित्सा एवं आबकारी मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान किये गए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामबिलास खेमावास, दिनेश मिश्रा पूर्व चैयरमेन नगर पालिका लालसोट, कैलाश दुसाद उप प्रधान पंचायत समिति लालसोट, जगदीश राडा चैयरमेन क्रय विक्रय लालसोट, हेमराज मीना अध्यक्ष सरपंच संघ लालसोट, शम्भू लाल मिर्जापुरा मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, रामकिशोर राखला, गुलाब डीलर, नीरज जैमन महासचिव युवा कांग्रेस विधानसभा लालसोट, रघुराज सिंह देवली, परसादी लाल देवली, पूर्व सरपंच रामकन्या, रविकांत नकवाल, राजकुमार गुप्ता, जगदीश प्रजापत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपखंड अधिकारी बृजेन्द्र मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!