दिशा फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा महिलाओं को दी नए कानून की जानकारी


सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने की दी सलाह

नदबई| जन जागरूकता अभियान के तहत महिला अधिवक्ता विभाग एव दिशा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एव सलाह केन्द्र नदबई पर एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन थाना परिसर में किया गया। पुलिस थाने के एचएम भीमसिंह ने महिलाओ को बताया कि आप बिना डर भय के अपनी बात थाने में आकर बताएं। संस्था के लीगल काउंसलर विमलेश रोशन और काउंसलर मधु शर्मा ने सभी महिलाओ को कानून में हुए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। जिससे आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं संस्था के लीगल काउंसलर विमलेश रोशन ने महिलाओं को सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने की सलाह दी।


यह भी पढ़ें :  सिंधु दर्शन यात्रा से लोटे नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव को शाल व उपर्णा ओढ़ाकर एवम श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now