गंगापुर सिटी। 14 सितम्बर। पंकज शर्मा। जलझूलनी एकादशी पर नहर रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से भगवान के डोला धूमधाम से निकाले गए। पंडित विष्णु शरण शास्त्री जीवद वालों ने बताया कि लोगों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और डीजे पर नाचते गाते लोग डोला यात्रा में शामिल हुए। सैकड़ो महिला व पुरुषों ने डीजे, ढोल में नगाड़ों पर नाचते हुए भगवान की जय जयकार कर रहे थे। श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर डोला शुक्ला कॉलोनी, धन्वंतरी कॉलोनी, शंकर मिल होते हुए वापस नहर रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर वापस भगवान विराजमान हुए।
डोला यात्रा में पंडित विष्णु शरण शास्त्री, नूतन शर्मा युधिष्ठिर राज सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल शर्मा पप्पू श्रीवास्तव सहित सैकड़ो भक्त लोग शामिल हुए। मंदिर में भगवान की आरती करके आशीर्वाद देते हुए सबको प्रसाद वितरण किया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।