गंगापुर सिटी में 221 प्रतिभाओं का सम्मान, पदाधिकारियों ने लिया दायित्व


विप्र फाउंडेशन के जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, खेल, कला और व्यवसाय क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के तत्वावधान में रविवार को गंगापुर सिटी में जिला स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह उल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, खेल, कला और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 221 प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया गया। इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद का दायित्व ग्रहण किया।

वरिष्ठ अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैया’ (कोटा) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विप्र फाउंडेशन राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, आरएएस अधिकारी रवि कुमार शर्मा एवं राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सियाराम शर्मा एवं हेमेन्द्र वशिष्ठ, संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, संगठन महामंत्री जोन 1-ई हरि सूदन शर्मा तथा कृषि उपज मंडी समिति चाकसू के पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

समारोह के दौरान संगठन, समाज और सेवा के प्रति संकल्पबद्ध रहते हुए विभिन्न जिलों एवं प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण करने वालों में दिलीप तिवारी (जिलाध्यक्ष, गंगापुर सिटी), सुरेश चंद शर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष, गंगापुर सिटी), विष्णु गुरुजी (प्रदेश सचिव, गंगापुर सिटी), धीरज शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष, करौली), मनमोहन शर्मा (जिलाध्यक्ष, दौसा), बालमुकुंद शर्मा (जिला महामंत्री, दौसा), शिवचरण शर्मा (प्रदेश सचिव, कैलादेवी), राजेश शर्मा (जिला महामंत्री, गंगापुर सिटी), आशुतोष तिवारी (जिलाध्यक्ष, करौली), विक्की उपाध्याय (जिला महामंत्री, करौली), जयंत कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, करौली), संतोष कुमार शर्मा (जिला महामंत्री, सवाई माधोपुर) तथा मनीष लाटा (जिला महामंत्री, दौसा) शामिल रहे।

221 प्रतिभाओं के सम्मान से गूंज उठा सभागार

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली 221 प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। होनहार प्रतिभाओं को मंच से पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओं के परिजनों के चेहरों पर भी गर्व और खुशी का भाव नजर आया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं और प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और इससे आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सामाजिक एकजुटता का दिखा उदाहरण

समारोह में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु, प्रतिभाएं, उनके परिजन और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्याम जी सेवा, रमेश जी खादी, गोपाल शर्मा पार्थ, सूर्यप्रकाश शर्मा, शिंभूदयाल शर्मा, शिवचरण शर्मा अन्ना, राजकुमार उपाध्याय, वासुदेव शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मदनमोहन शर्मा एवं डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश शर्मा एवं युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, उनके परिजनों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *