सवाई माधोपुर 23 सितम्बर। आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर में किषोर जागृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. निधि जैन ने बताया कि बी.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने मातृ भाषा का प्रयोग करते हुए स्थानीय भाषा में किशोर जागृति से सम्बन्धित कई नाटकों का मंचन किया। बी.एड. द्वितीय वर्ष से छात्राध्यापिका सुनिता बैरवा व संगीता महावर एण्ड पार्टी ने किषोर जागृति दिवस पर बाल विवाह पर नाटक का मंचन किया। बी.एड. द्वितीय वर्ष से गुंजन चेतीवाल एण्ड पार्टी ने किषोर बालिकाओं में हो रहे भेदभाव से सम्बन्धित तथा बी.एड. प्रथम वर्ष सोनिया बैरवा, षिवानी गौŸाम एण्ड पार्टी ने किषोरों में मादक पदार्थो के सेवन से सम्बन्धित व्यसन को दूर करने के लिए जागरूकता हेतु नाटक का मंचन किया।
डॉ. सनील कुमार जैन ने बताया कि सभी छात्राध्यापिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों एवं अपने जीवन को सफलता की दिशा में ले जाने हेतु माता-पिता के कर्Ÿाव्यों के बारे में बताया। व्याख्याता कन्हैया लाल व अन्य व्याख्याताओं ने तथा छात्राध्यापिकाओं ने किशोरो को जागरूक करने के बारे में अपने-अपने विचार प्रकट किए तथा अपने आस पास हो रहे किशोरो के साथ अत्याचार व शोषण के विरूद्ध जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य डॉ. निधि जैन एवं निदेशक मुकेश जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी स्टाफ और सभी छात्राध्यापिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।