बाटोदा 1 अक्टूबर। कस्बे के समीप बेरखणडी गांव में आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम लगभग 4 बजे रामकरण मीणा के घर के आगे बने छप्पर पोश में आग लग गई। उस समय परिजन अपने खेतों में काम कर रहे थे और घर पर कोई नहीं था। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन दौड़कर कर मौके पर पहुंचे। उससे पहले घर के अंदर व बक्से में रखा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलने पर पटवारी और सरपंच मौके पर पहुंचे। पटवारी रिपोर्ट के अनुसार बक्सा और छप्पर पोस में रखें कपड़े, रजाई गद्दे, पलंग, मोटरसाइकिल, आटा चक्की, बक्सा, पंखा, कूलर, नगदी, आभूषण सहित घर का करीब ढाई लाख रूपये का समान जल कर राख हो गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।