सृष्टि द्वारा अनोखे अंदाज में मनाया गया दशहरा पर्व


फरीदाबाद 13 अक्टूबर। कहते हैं अपने लिए तो सब जीते हैं और सब करते हैं। जो औरों के लिए जिए और सुख का प्रयास करे वहीं सच्ची सेवा ओर इंसानियत होती हैं। ऐसी ही मिसाल पेश करते हुऐ रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी ने दशहरे पर कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ खुशियां बांट कर दशहरा मनाया।
सृष्टि के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि सृष्टि ने दशहरे पर जरूरतमंद ओर गरीब बच्चों की सेवा की। सृष्टि द्वारा व्हर्लपूल चौक, सारन चौक, जाट धर्मशाला प्याली चौक ओर राजीव नगर के स्लम एरिया में चॉकलेट, टॉफी और बिस्कुट वितरित कर प्यार भरे संदेश के साथ अच्छाई और सच्चाई का पर्व दशहरा मनाया। सभी ने बेटी को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।


यह भी पढ़ें :  माँ की सेवा करना सम्पूर्ण जगत की सेवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now