नवदुर्गा सेवा समिति के नवरात्रा महोत्सव में महाआरती के बाद मां काली और भगवान शिव की झांकियां, हलवा-चना व खीर की प्रसादी वितरित
गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रा महोत्सव में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम महाआरती के बाद मां काली की सजीव झांकी सजाई गई। संगीतमय धुनों के बीच मां काली के रौद्र रूप और भगवान शिव की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
महाआरती में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम सामूहिक रूप से नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार शाम आयोजित महाआरती में पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल, महेश आरेयडा, विष्णु अग्रसेन, विजय तिवारी, किरोड़ी पत्रकार, राधा मोहन, प्रेमचंद, घनश्याम शर्मा, लवली मिश्रा, प्रमोद बौहरा, चंद्र मोहन पाराशर, अनुज शर्मा, हेमेंद्र बोहरा, महेंद्र गर्ग, रवि गुप्ता, वासुदेव शर्मा, रमेश चंद, अशोक मास्टर और अजय खुटला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाआरती के बाद प्रस्तुत सजीव झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
हलवा-चना और खीर की प्रसादी वितरित
आयोजन मंडल के सदस्य वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि द्वितीय नवरात्र पर सोमवार को अजय पाराशर की ओर से मिश्री-मेवा का भोग लगाया गया था।
वहीं, मंगलवार को श्याम स्वीट्स की ओर से हलवा-चना तथा कमलेश जोशी की ओर से खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई।
नौ दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन
समिति के अनुसार नवरात्रा महोत्सव के दौरान नौ दिन तक नवदुर्गा की पूजा-अर्चना और 11 विद्वान पंडितों द्वारा सप्तशती एवं शतचंडी पाठ किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती के बाद सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सजीव झांकियों का चित्रण किया जा रहा है।
झांकियों के दर्शन का समय शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बुधवार को चतुर्थ नवरात्र के अवसर पर सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
नवदुर्गा सेवा समिति के सदस्य अनुज शर्मा ने सभी भक्तों से नवरात्रा महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।
समिति की ओर से नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों में अधिकाधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।