श्यारोली, पांवटा गद्दी सहित आठ गांवों में स्वीप कार्यक्रम, ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
वजीरपुर। पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर उपखंड वजीरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम महिपाल सिंह के निर्देशानुसार स्वीप प्रभारी सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य) और नरेश सिसोदिया के नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के आठ गांवों में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
आठ गांवों में निकाली गई जागरूकता रैली
स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम श्यारोली और पांवटा गद्दी में ग्राम विकास अधिकारी मयंक मंगल, पीलोदा में शरद कुमार माथुर, रायपुर में राज सिंह अकोदिया, सैवाला में विनोद वर्मा, महानंदपुर ड्योडा में धीरेंद्र कुमार बंसल, सेवा में पवन कुमार शर्मा तथा बगलाई में शिभूं दयाल यादव ने ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को समझाया गया।
निर्भीक और निष्पक्ष मतदान की अपील
स्वीप प्रभारी सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
रैली में “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम जुड़वाने पर जोर
अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने ग्रामीणों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। साथ ही सभी मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ ली।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।