ब्रह्माकुमारी आश्रम में झांकियों का भव्य आयोजन


भीलवाड़ा शहर के हरणी महादेव रोड पर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पर झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। झांकियों में बारह ज्योतिर्लिंग की झांकी, सतयुगी राज दरबार की झांकी, चैतन्य देवियों की झांकी का प्रदर्शन करवाया गया। साथ ही भव्य आर्ट गैलरी द्वारा मेडिटेशन के बारे में जानकारी दी गई। हरणी महादेव रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम, भीलवाड़ा शहर का सबसे बड़ा आश्रम है और इस आश्रम के शिखर पर निर्मित विशाल शिवलिंग अपने आप में इस आश्रम की भव्यता को प्रदर्शित करता है।
आश्रम पर प्रतिदिन योग, मेडिटेशन करवाया जाता है। आत्म शुद्धि एवं मानव सेवा के मुख्य ध्येय के साथ यह आश्रम दिनों दिन प्रगति कर रहा है। हाल ही में आश्रम के कुछ ही दूरी पर हनुमान टेकरी आश्रम के नजदीक आरसीएम ग्राउंड में बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा हनुमंत कथा के आयोजन में ब्रह्म कुमारी आश्रम द्वारा पीने के लिए शुद्ध जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। आश्रम द्वारा समय-समय पर मानव सेवा के लिए किए गए इन प्रयासों की वजह से यह स्थान लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। अपने जीवन के आध्यात्मिक विकास की कामना रखने वाले सभी आगंतुकों का आश्रम द्वारा स्वागत किया जाता है एवं उन्हें उचित रूप से दीक्षित करके उनके ईश्वर प्राप्ति के मार्ग को सुगम किया जाता है।

यह भी पढ़ें :  साइबर क्राइम एवं बच्चों पर प्रभाव पर कार्यशाला आयोजित


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now