भीलवाड़ा में माहेश्वरी महिला संस्थान का सांस्कृतिक महोत्सव शुरू


‘भक्ति बीट्स विद गरबा फीट्स’ की पहली रात सर्वेश वर्मा और रामम बैंड के नाम रही, दूसरे दिन गरबा प्रतियोगिता में दिखेगा रंगारंग उत्साह

भीलवाड़ा। भक्ति के सुर, संगीत की मस्ती और महिलाओं की संगठन शक्ति का अनूठा संगम रामेश्वरम भवन में देखने को मिला। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सानिध्य में आरकेआरसी व्यास नगर माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘भक्ति बीट्स विद गरबा फीट्स—वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ का आगाज उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन प्रसिद्ध गायक सर्वेश वर्मा और रामम बैंड की भजन प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि युवा पीढ़ी से लेकर बुजुर्ग तक भक्ति के रंग में झूम उठे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रामेश्वरम परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। आयोजन शुरू होने के बाद भी लोगों की ओर से टिकट और पास को लेकर पूछताछ जारी रही। भक्ति संगीत और आधुनिक अंदाज के मेल ने महोत्सव की पहली शाम को खास बना दिया।

गणेश वंदना और महेश वंदना से हुआ शुभारंभ

महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और महेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद सर्वेश वर्मा और उनके रामम बैंड ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। सुमधुर संगीत, लयबद्ध धुनों और तालियों की गूंज के बीच उपस्थित लोग भक्ति में सराबोर नजर आए।

भक्ति संगीत के साथ आधुनिक प्रस्तुति शैली ने हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित किया। परिसर में उमड़ी भीड़ के बीच युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने कार्यक्रम का आनंद लिया। धार्मिक भावनाओं और संगीत की ऊर्जा से वातावरण उत्सवमय बना रहा।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य

आरकेआरसी व्यास नगर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर जेन-जी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से आधुनिक अंदाज में जोड़ना है। उन्होंने बताया कि भक्ति संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी ने आयोजन की सफलता का श्रेय माहेश्वरी महिलाओं की एकजुटता, समर्पण और बेहतर प्रबंधन को दिया। दोनों संगठनों की महिलाओं के सामूहिक प्रयासों ने महोत्सव को शहर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में विशेष पहचान दिलाई।

महोत्सव में कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल

कार्यक्रम में उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, चित्तौड़गढ़ सभापति अनिल इनानी, राजकुमार कालिया, कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचाणी, श्रीगोपाल राठी, सीमा कोगटा, शिखा भदादा, भारती बाहेती, निशा काकाणी, कृष्णा राठी, अशोक बाहेती, ओम नराणीवाल, राजेन्द्र कचोलिया, योगेश लढ़ा, केदारमल जागेटिया, सुरेश बिरला, गोपाल नरानीवाल, अतुल राठी, सत्यनारायण डाड, भेरूलाल काबरा, कमल सोनी, सचिन काबरा, अर्चित मूंदड़ा और अंकित लखोटिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महिला टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

महोत्सव को सफल बनाने में सचिव विनीता तोषनीवाल के साथ रंजना बिरला, निशा सोनी, लीना कोठारी, सुमित्रा भदादा, नीलम दरगड़, अनु मोदी, चेतना बसेर, मीनू झंवर, सुनीता नारायणीवाल, चंद्रकांता गगरानी, चेतना जागेटिया, सुमित्रा दरगड़ और वंदना नुवाल सहित दोनों संगठनों की महिला टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजन को गिरिराज सिटी, संदीप हुंडई, केसर कुंज, आर.आर. ऑर्नामेंट्स, सुमित्रा फैब्रिक, पूजा साड़ीज, बिरला बंधु ज्वेलर्स, शिवान टीवीएस, चारभुजा प्रोडक्ट्स, मनोमय टेक्स इंडिया और नारायण लढ़ा का विशेष सहयोग मिला।

दूसरे दिन गरबा और डांडिया की धूम

पहले दिन भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियों के बाद महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्रीय गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं की टीमें पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी।

पहले दिन भक्ति संगीत से सराबोर हुआ रामेश्वरम परिसर अब गरबा और डांडिया की थाप पर रंगारंग उत्सव का गवाह बनेगा। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *