भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज का एक बर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर किया भव्य स्वागत


भरतपुर-आज अन्न पूर्णा रसोई पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भनोज भारद्वाज का उनके एक वर्षीय कार्यकाल के अच्छे कार्यो व जन्मदिन के अवसर पर ब्राह्मण समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में माला,साफा,पटका,प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा कर ईश्वर से दीर्घायु व अनवरत उत्तरोत्तर प्रगति करने की कामना की। इस अवसर पर पर मनोज भारद्वाज ने सांयकाल एक सौ एक जरूरतमंदों को अपनी ओर से निःशुल्क भोजन कराने की घोषणा की। सम्मान समारोह में समता आंदोलन के जिला अध्यक्ष केदारनाथ पाराशर,विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ सुशील पाराशर,गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र चामड,डॉ. गिरीश शर्मा,पार्षद कृष्णा शर्मा,एडवोकेट ऋषिपाल तिवारी,रोडवेज कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, रिटायर एइएन देवक़ीनन्दन शर्मा समता मानव अधिकार संघठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज,श्री अन्नपूर्णा रसोई संचालक विष्णुदत्त शर्मा,समता आन्दाेलन के सक्रिय सदस्य अशोक शर्मा,पत्रकार राजेंद्र जती, देववृत टिन्ना आदि अनेक सामाजिक संगठनों के गणमान्य महिलाए व पुरुष उपस्थित रहे।
मनोज भारद्वाज ने सभी की सद्भावनाओं के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें :  स्टालिन, खडगे, ए राजा, जगदानंद सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now