भरतपुर की बेटी व भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली को दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर मिली जिम्मेदारी


दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी; पूर्व सांसद कोली को सीमापुरी विधानसभा सहित अन्य तीन विधानसभाओं का प्रभारी किया नियुक्त

भरतपुर-भरतपुर की बेटी एवं भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली को जनवरी 2025 में होने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद रंजीता कोली को सीमापुरी विधानसभा सहित अन्य तीन विधानसभाओं का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उनको केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई है। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है। इससे पहले झारखंड चुनाव में पूर्व सांसद रंजीता कोली को दी गई जिम्मेदारी के दौरान परिणामो को देखते हुए, दिल्ली में उन्हें अहम चार विधानसभाओं का प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद रंजीता कोली ने बताया कि उनके लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को उनके द्वारा बखूबी निभाया जाएगा और बेहतर परिणाम केंद्रीय नेतृत्व के सामने होंगे। आपको बता देंगे इससे पहले रंजीता कोली को हरियाणा में भी प्रभारी नियुक्त किया गया था। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि दिल्ली चुनाव तक यही डट के रहकर मेहनत करनी है। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें दी गई है यह बड़ी जिम्मेदारी।

यह भी पढ़ें :  शिक्षकों ने की पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now