सभापति अर्पित गुप्ता ने कहा धार्मिक आयोजन सनातन धर्म की पहचान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजा पूजन
डीग। जल महलों की नगरी डीग में पहली बार शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौक पर श्री कृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री बृज लठावन धाम स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस विशाल एवं भव्य लीला मंचन के तहत बुधवार को ध्वजा पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजा पूजन
ध्वजा पूजन कार्यक्रम में आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
धार्मिक आयोजन सनातन धर्म की पहचान – अर्पित गुप्ता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे सनातन धर्म की पहचान हैं। हमें समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए, ताकि धर्म और संस्कृति से जुड़ी परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहें।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र मनुष्य को निष्काम कर्म करने का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
समिति के पदाधिकारी और अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर, राम कुमार शांडिल्य, एडवोकेट रमाकांत शर्मा, पंडित प्रकाश चंद पाराशर, उपसभापति प्रतिनिधि ऋषभ दुबे, सभासद रघुवीर सौनी, दाऊ दयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, सुरेश शर्मा, सभासद चंद्रशेखर महावर, सभासद राजकुमार कोली, सभासद प्रतिनिधि सुभाष सैनी, सभासद प्रतिनिधि महावीर सिंह एडवोकेट, हरिओम पाराशर, सुरेश पाराशर, लोका शर्मा, विष्णुकांत वशिष्ठ, रजनी शर्मा, केदार सौखिया, राकेश गोयल, राजू बर्फ वाले, प्रहलाद खंडेलवाल, गोपाल बीड़ी वाले, गुलज़ारी सेठी, विष्णु मित्तल, छत्रपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, महेश पंडित, रविन्द्र भारद्वाज, पवन भारद्वाज, इन्द्रमोहन शर्मा, बबली शर्मा, पंकज सौखिया, खगेन्द्र खग्गू, लोकी शर्मा, पंकज पाराशर, काव्य पाराशर, मोहित पाराशर, रवि बौहरे, मनोज बीड़ी वाले और राम भरोसी राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज पाराशर ‘मनु’ ने किया।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।