सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर बने डीएसपी, राज्य सरकार ने किया प्रमोशन


गृह विभाग ने जारी किए पदोन्नति के आदेश, 1997 बैच में उप निरीक्षक बने सुमेर सिंह ने सवाई माधोपुर, अलवर और जयपुर में दी सेवाएं

सूरौठ।सूरौठ थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह गुर्जर को राज्य सरकार ने पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बना दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने उनका सम्मान किया।

1997 बैच में पुलिस उप निरीक्षक पद पर हुए थे भर्ती

भरतपुर जिले की भुसावर तहसील के गांव कमालपुरा के मूल निवासी सुमेर सिंह गुर्जर वर्ष 1997 में पुलिस उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सवाई माधोपुर, अलवर और जयपुर जिलों में सेवाएं दीं।

कई थानों में थाना अधिकारी के रूप में दी सेवाएं

सुमेर सिंह गुर्जर अपने पुलिस सेवा के कार्यकाल में मलारना डूंगर, बौंली, खैरथल, शाजापुर, भिवाड़ी और मुंडावर सहित विभिन्न थानों में थाना अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। इसके अलावा, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए उन्हें पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी।

अब राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत कर डीएसपी बनाया है। इस उपलब्धि पर पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और सम्मान व्यक्त किया।

पंचायत चुनाव के बाद मिलेगी नई पदस्थापना

वर्तमान में प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और आचार संहिता लागू है। ऐसे में सुमेर सिंह गुर्जर को डीएसपी पद पर नई पदस्थापना पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद ही दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *