यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना
प्रयागराज। प्रयागराज में यातायात माह नवंबर 2026 का रविवार, 1 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट प्रयागराज में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना
कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था यातायात, विजय ढुल, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, मनीष कुमार सांडिल्य, पुलिस उपायुक्त यातायात तथा पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात की विशिष्ट उपस्थिति रही।
विभिन्न संगठनों और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ सिविल डिफेंस, एनसीसी, डीसीपीसी, एंटी करप्शन, स्वदेश सेवा संस्थान, भागीरथी सेवा संस्थान और सुदर्शन समाज सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ ही व्यापारिक संगठनों, विद्यार्थियों, मीडिया बंधुओं और आम नागरिकों की भी सहभागिता रही।
यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहने के संबंध में संबोधित किया गया। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में आमजन की सहभागिता और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।
यातायात माह नवंबर 2026 के शुभारंभ के साथ ही लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।